फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रेलवे रोड स्थित पांडा बाग मंदिर के निकट विनीत अग्निहोत्री उर्फ बिंगे की ओर से आयोजित दाल-बाटी भोज में शहर के गणमान्य लोगों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता जुटे। बाटी, चूरमा उसके साथ राजनीति के घी में लिपटी बाटी का स्वाद लेने के लिये विभिन्न राजनैतिक दलों के चेहरे नजर आये | । समाजवादी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस से जुड़े लोगों की एक साथ मौजूदगी चर्चा का विषय रही। आगामी चुनाव, शहर की राजनीतिक गतिविधियों और बदलते समीकरणों को लेकर लोगों के बीच चर्चाएं होती रहीं। आयोजन ने आपसी मेल-मिलाप के साथ राजनीतिक हलचल को भी हवा दी।इस दौरान संजू तिवारी, राकेश मिश्रा, बल्लू पांडेय, भप्पू सोनी, पप्पन शुक्ला, प्रिंस शुक्ला, प्रभात मिश्रा, राम मिश्रा, जॉली राजपूत, रिजवान अहमद, संजीव आचार्य, प्रमोद द्विवेदी, भइयन मिश्रा, ठकुरी पांडेय, बाबू सभासद, सोनू बाजपेयी, अतुल शंकर दुबे, संजीव बाजपेयी, बृजेश तिवारी, कोमल पांडेय, आलोक मिश्रा, अमित मिश्रा,अनुपम रस्तोगी और सूरज यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
दाल-बाटी भोज में जुटे दिग्गज, भोजन के साथ पकी चुनावी खिचड़ी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



