वृद्ध महिला के कानों से सोने के टॉप्स नोचे, कान घायल

0
28

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के गांव कुम्हरौर में घर के दरवाजे पर सो रही 70 वर्षीय विटोली के कानों से सोने के टॉप्स नोच लिए गए। घटना में उनके कान घायल हो गए। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर वारदात का आरोप लगाया है।बताया गया कि विटोली घर के बाहर तखत पर सो रही थीं। इसी दौरान एक युवक ने उन्हें पकड़ लिया और कानों से टॉप्स खींच लिए। उसका एक साथी पास में खड़ा था। महिला के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी मौके से भाग निकले। घटना के समय उनका पुत्र रामनरेश खेत पर फसल की रखवाली करने गया था, जबकि पति घर के अंदर सो रहे थे।बहू सत्यवती ने गांव के एक युवक पर आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने समझौते का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]