यातायात माह में नियमों की अनदेखी, टेंपो-ई-रिक्शा में ठूंसकर ढोए जा रहे बच्चे

0
23

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) यातायात माह में पुलिस लोगों को नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, लेकिन स्कूली बच्चों को ढोने वाले वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। बुधवार दोपहर स्कूलों की छुट्टी के बाद लालगेट पर टेंपो और ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे दिखाई दिए। कई वाहनों में बच्चों को आगे की सीट पर भी बैठाया गया, जिससे हादसे का खतरा बना रहा।मामले को लेकर यातायात पुलिस ने लालगेट पर अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। चालकों को चेतावनी दी गई कि निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने और आगे की सीट पर बच्चों को बैठाकर ले जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]