कमलेश हत्याकांड में पूर्व प्रधान समेत पांच पर मुकदमा

0
46

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम जिनैया सिठया में आलू सुखाने को लेकर हुए विवाद में 35 वर्षीय कमलेश राजपूत की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।गांव निवासी कमलेश का दो नवंबर की देर शाम आलू सुखाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। मारपीट के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता श्याम बिहारी की तहरीर पर पुलिस ने उदयवीर, छोटू, रामलखन, सतीश और पप्पू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रामसहाय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]