फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई ने फार्मासिस्टों की समस्याओं का समाधान न होने पर नाराजगी जताते हुए 13 नवंबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चक्र सिंह यादव और सचिव जितेंद्र सिंह ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर बताया कि 7 और 15 सितंबर को भी समस्याओं के निराकरण के लिए पत्र दिए गए थे, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे फार्मासिस्टों में आक्रोश है। संगठन ने सीएमओ से समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। चेतावनी दी कि मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो 13 नवंबर को कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



