बीएसए के आदेशों की उड़ी धज्जियां, समय से पहले बंद मिले कई विद्यालय

0
24

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने और प्रभात फेरी निकालने के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशों की अमृतपुर तहसील क्षेत्र में अनदेखी किए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार को निरीक्षण के दौरान कई परिषदीय विद्यालय निर्धारित समय से पहले बंद मिले। वहीं विद्यालयों में न तो प्रभात फेरी निकाली गई और न ही बच्चों को सरदार पटेल के जीवन एवं योगदान की जानकारी दी गई।जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 10:10 बजे संविलियन विद्यालय बनारसीपुर बंद मिला। कुंडरी सरगपुर प्राथमिक विद्यालय सुबह 11:10 बजे तक नहीं खुला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय माखन नगला और प्राथमिक विद्यालय माखन नगला सुबह 11:25 बजे बंद पाए गए। वहीं प्राथमिक विद्यालय रामप्रसाद नगला भी सुबह 11:35 बजे तक बंद था।ग्रामीणों ने बताया कि वे करीब दो घंटे से विद्यालय खुलने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन शिक्षक नहीं पहुंचे। उनका कहना था कि गांव में बच्चों के साथ प्रभात फेरी भी नहीं निकाली गई। ग्रामीणों ने शिक्षकों की मनमानी पर नाराजगी जताते हुए विभागीय अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ के निर्देशों के बावजूद विद्यालय बंद मिलने से विभागीय निगरानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]