शिक्षक एमएलसी चुनाव में 73.93 और स्नातक में 55.17 प्रतिशत मतदान

0
48

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम पांच बजे तक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 73.93 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 55.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।मतदान के दौरान शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक की तुलना में अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 6,742 मतदाताओं में से 1,195 ने वोट डाले थे। इस समय तक मतदान प्रतिशत 17.72 रहा। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,880 मतदाताओं में से 677 ने मतदान किया था, जो 36.01 प्रतिशत था। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों का लगातार भ्रमण कर निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाओं की निगरानी की गई। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक दो घंटे में मतदान प्रतिशत की सूचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई थी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]