शराबी ने मां की धोती से लगाई फांसी, मौत से मचा

0
29

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के मोकुलपुर गांव में शराब पीने के आदी 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की, जबकि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।मोकुलपुर निवासी अरुण पुत्र राकेश शराब पीने का आदी था। परिजनों के मुताबिक, वह कभी-कभी जुआ भी खेलता था। शराब पीने से मना करने पर वह घर में विवाद करता था। आरोप है कि वह माता-पिता और पत्नी के साथ मारपीट व गाली-गलौज करता था। बहन को भी मारपीट की धमकी देता था।परिजनों के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब दो बजे अरुण छत से नीचे आया और पत्नी सलोनी को जगाया। पत्नी उसके साथ नहीं आई तो उसने कमरे में बेड पर चढ़कर अपनी मां की धोती से पंखे के कुंडे के सहारे फांसी लगा ली। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे। कुछ देर बाद जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।युवक की मौत से मां विमला, पत्नी सलोनी और बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता राकेश की सूचना पर उपनिरीक्षक सूरज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]