फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के गांव कुबेरपुर में तालाब में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मंगलवार देर शाम शौच के लिए तालाब किनारे गया युवक पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया। बुधवार सुबह उसका शव तालाब में उतराता मिलने से परिवार में चीख-पुकार मच गई।जानकारी के अनुसार, कुबेरपुर निवासी आरूण पुत्र शब्बीर मंगलवार देर शाम शौच के लिए तालाब के किनारे गया था। बताया गया कि तालाब में बाढ़ का पानी भरा होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह तालाब में शव उतराता दिखाई दिया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से मां रेशमी सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
तालाब में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



