पायल दीक्षित बनीं एक दिन की प्रतीकात्मक जिलाधिकारी, छह फरियादियों की सुनीं समस्याएं

0
45

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मिशन शक्ति अभियान के तहत जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशन में उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरगांव की कक्षा छह की छात्रा पायल दीक्षित को एक दिन की प्रतीकात्मक जिलाधिकारी बनाया गया। पायल ने जनसुनवाई के दौरान छह फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई कर निस्तारण के निर्देश दिए।
शिकायतों में जमीन पर कब्जा, अतिक्रमण व जाम, सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण, छेड़खानी के झूठे मामले में फंसाने और आवास न मिलने जैसे मामले शामिल रहे। जनसुनवाई के बाद जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने पायल को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समझ विकसित करना है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]