दर्शन सिंह सोलंकी को मिला राजेपुर थाने का चार्ज, राजीव पांडेय हटे, दारोगा सस्पेंड

0
78

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) न्यायालय कर्मी अमित मिश्रा की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज करने में हुई देरी को लेकर मचे बवाल के बीच पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने राजेपुर थाना प्रभारी कों हटा दिया है | प्रभारी निरीक्षक राजेपुर राजीव पांडेय को थाने से हटा दिया गया है।उनकी जगह अमृतपुर थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी को राजेपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं लापरवाही में राजेपुर के दारोगा आशुतोष कुमार कों निलंबित किया गया है | पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई को न्यायालय कर्मी की मौत के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर उठे सवालों के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताते चलें कि राजेपुर थाना क्षेत्र में 27 सितंबर की रात न्यायालय कर्मी अमित मिश्रा के साथ बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया था। घटना के करीब 10 दिन बाद मुकदमा दर्ज होने के बाद परिजनों और न्यायालय कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया था। इसी मामले को लेकर परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन भी किया था।अब पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने राजीव पांडेय को राजेपुर थाने से हटाकर दर्शन सिंह सोलंकी को नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि राजीव पाण्डेय कों थानाध्यक्ष अमृतपुर बनाया है |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]