फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र में 27 सितंबर की रात बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों द्वारा कथित रूप से हमला किए जाने के बाद न्यायालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 36 वर्षीय अमित मिश्रा की मंगलवार को मौत हो गई। कर्मचारी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं न्यायालय कर्मचारियों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने हमलावरों पर जान से मारने की नीयत से
हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।राजेपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी अमित मिश्रा न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनके भाई आलोक मिश्रा के अनुसार, 27 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे अमित बाइक से घर लौट रहे थे। गांव से करीब एक किलोमीटर पहले बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक गिरा दी। आरोप है कि अमित जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने पीछा कर उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।परिजनों के अनुसार, घटना के बाद से अमित काफी परेशान चल रहे थे। मंगलवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।विरोध के बाद अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्टअमित की मौत के बाद परिजन और न्यायालय कर्मचारी आक्रोशित हो गए। लोहिया अस्पताल की मोर्चरी से लेकर कलेक्ट्रेट गेट तक विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना के समय क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच पांचाल घाट पर अंतिम संस्कार:- मामले को लेकर बढ़े आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच अमित मिश्रा के शव का पांचाल घाट पर अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान घाट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। परिजनों ने हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी, घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ कोर्ट कर्मचारी का अंतिम संस्कार
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



