स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन की 51 सदस्यीय जिला कमेटी घोषित

0
35

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन की बैठक छावनी मोहल्ले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बंशीधर श्रीवास्तव के आवास पर हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अरविंद शुक्ला को जिलाध्यक्ष, प्रशांत दीक्षित को जिला प्रमुख तथा कुलभूषण श्रीवास्तव को जिला महामंत्री घोषित किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी।बॉबी दुबे ने कहा कि अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। पूर्व जिला अध्यक्ष रितेश शुक्ला ने संगठन को निरंतर सहयोग देने की बात कही। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।बैठक के बाद जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने सदस्यों की सर्वसम्मति से 51 सदस्यीय जिला कमेटी की घोषणा की। इसमें जिला प्रमुख प्रशांत दीक्षित, जिला महामंत्री कुलभूषण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद दुबे पंकज, उपाध्यक्ष पंकज दीक्षित, राम आसरे, सत्येंद्र गुप्ता, अनुराग वर्मा व जितेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज शुक्ला तथा सचिव रोहित शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई।सचिव पद पर अजय राठौर, मोनू सिंह, सैय्यद ताजदार नबी व प्रशांत कुमार को भी शामिल किया गया। मीडिया प्रभारी प्रवेश कुमार, प्रचार मंत्री प्रीतू, अनुज तिवारी व संजू दीक्षित, कार्यालय प्रभारी सुशील साध व वैभव कुमार, संगठन मंत्री ओमप्रकाश व शशि भूषण, अनुशासन प्रभारी आरिफ खान, विधिक सलाहकार वैभव दुबे तथा जिला मंत्री अनवर नकवी, संजय यादव, अरुण कुमार व वैभव सिंह बनाए गए।संरक्षक मंडल में राकेश सारस्वत, कन्हैयालाल श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, अक्षय तिवारी, संजय गंगवार, संजीव शुक्ला तथा अखिलेश अग्निहोत्री को शामिल किया गया। विशेष आमंत्रित सदस्यों में बॉबी दुबे, रितेश शुक्ला, बृज किशोर दुबे, डॉ. नावेद, हरिओम सोमवंशी, अरविंद अग्निहोत्री, उपकार मणि, गौरव धवन, अनिल वर्मा, गौरव गुप्ता, गुंजन कुमार, सौरभ दुबे, सुधाकर चतुर्वेदी, विनय पांडे तथा सोनू शुक्ला को शामिल किया गया।बैठक में मौजूद वरिष्ठजनों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]