पूर्व विधायक व पुत्र पर फायरिंग के मामले में भाजपा नेता के पुत्र पर एफआईआर

0
68

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भाजपा के पूर्व विधायक एवं कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष कुलदीप गंगवार और उनके पुत्र अभय गंगवार पर फायरिंग करने के मामले में भाजपा नेता शरद श्रीवास्तव के पुत्र बादल श्रीवास्तव के खिलाफ कादरी गेट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। मामले में अभय गंगवार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। कादरी गेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है । पूर्व में भी फायरिंग की हुई थी एफआईआर:- विदित है की बादल श्रीवास्तव पर पूर्व में भी फायरिंग का आरोप लग चुका है। 6 नवंबर 2025 को आवास विकास निवासी संजय सिंह व उनकी पत्नी अर्चना पर लकूला रोड स्थित ज्ञान फोर्ड स्कूल के निकट राइफल से फायरिंग करने का आरोप लगा था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। उस समय पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की थी।हालांकि कादरी गेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी का कहना है कि उस मामले में आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया था तथा लाइसेंसी राइफल के निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की गई थी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]