सपा ने भाजपा पर लगाया वोट चोरी का आरोप

0
97

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता )समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास में आयोजित प्रेस वार्ता में सपा नेताओं ने भाजपा पर मतदाता सूची में गड़बड़ी करने और लोगों के नाम काटे जाने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया बेहद जरूरी है।सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए, जिन्हें अभिलेखों में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि संबंधित लोग स्वयं को जीवित बता रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय बताते हुए जांच की मांग की।सपा नेता सरल दुबे ने अखिलेश यादव का समर्थन करते हुए कहा कि अखिलेश यादव कलयुग के कन्हैया हैं और ब्राह्मण समाज उनके साथ है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पक्ष में लोगों को एकजुट होकर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।प्रेस वार्ता में शाहजहांपुर के पूर्व विधायक अवधेश वर्मा, डॉ. जितेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद सहित अन्य सपा नेता मौजूद रहे। नेताओं ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को दूर कर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]