मामूली विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान

0
126

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कादरी गेट थाना क्षेत्र की भैरव घाट चौकी के अंतर्गत अमेठी जदीद गांव में रविवार सुबह एक महिला ने घर की दूसरी मंजिल पर फांसी लगाकर जान दे दी। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की।अमेठी जदीद निवासी विजय प्रताप शाक्य की पत्नी38 वर्षीय कल्पना की शादी वर्ष 2009 में हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। इनमें बेटी 11 वर्षीय माही, 8 वर्षीय उज्ज्वल और4 वर्षीय लकी हैं। पति विजय प्रताप के अनुसार रविवार तड़के करीब चार बजे दोनों की आंख खुली थी। कल्पना ने पानी भरकर रख दिया था। इसके बाद विजय ने पत्नी से मोबाइल फोन मांगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मामूली विवाद हो गया। विवाद के बाद विजय दोबारा सो गए। सुबह करीब 6:30 बजे नींद खुलने पर विजय ने घर की दूसरी मंजिल पर पत्नी को छत के कुंडे में साड़ी के सहारे फंदे पर लटका देखा। यह देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई।सूचना पर भैरव घाट चौकी प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]