मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ी रफ्तार, छह माह में 20,740 प्रसव

0
63

फर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला ) जनपद में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों का असर आंकड़ों में दिखाई दे रहा है। अप्रैल से सितंबर 2026 तक जिले में कुल 20,740 प्रसव हुए। इनमें 10,805 प्रसव सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों और 9,935 प्रसव निजी संस्थानों में हुए। सितंबर में सबसे अधिक 4,331 प्रसव दर्ज किए गए।माहवार आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में 2,175, मई में 3,138, जून में 3,367, जुलाई में 3,596, अगस्त में 4,133 और सितंबर में 4,331 प्रसव हुए। सरकारी संस्थानों में भी प्रसव की संख्या बढ़ी है। अप्रैल में 1,064 से बढ़कर सितंबर में यह संख्या 2,390 पहुंच गई।जननी सुरक्षा योजना के तहत छह माह में 9,110 भुगतान किए गए। सितंबर में सर्वाधिक 2,468 लाभार्थियों को भुगतान मिला। वहीं नियमित टीकाकरण के तहत अप्रैल से सितंबर तक 24,091 टीकाकरण किए गए।महिलाओं में एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए 187 महिलाओं को एफसीएम थेरेपी, 649 को आयरन सुक्रोज उपचार दिया गया। जरूरतमंद महिलाओं को 496 बार रक्त चढ़ाया गया।सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय के निर्देशन में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है। विभाग का जोर संस्थागत प्रसव बढ़ाने, गर्भवती महिलाओं को समय पर उपचार उपलब्ध कराने, जननी सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने, नियमित टीकाकरण और एनीमिया से बचाव पर है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]