फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना कादरी गेट क्षेत्र के मोहल्ला अनडियाना निवासी 24 वर्षीय युवक के दो दिन से लापता होने से परिजन परेशान हैं। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार को युवक के पिता ने रोडवेज चौकी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बेटे की तलाश कराने की गुहार लगाई है।मोहल्ला निवासी रामबाबू सिंह सोमवंशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र 24 वर्षीय अभिषेक सिंह सोमवंशी 12 नवंबर की शाम करीब सात बजे किसी काम से घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल घर पर ही रखा मिला। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। दो दिन बीतने के बाद भी युवक का पता न चलने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हैं।पिता ने पुलिस से मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पुत्र की जल्द तलाश कराने की मांग की है।
दो दिन से लापता 24 वर्षीय युवक का नहीं लगा सुराग
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



