दुकान जाने की कहकर निकला बालक लापता, नहीं मिला सुराग

0
28

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के कस्बे में दुकान जाने की बात कहकर घर से निकला 15 वर्षीय बालक रास्ते से लापता हो गया। काफी देर तक दुकान पर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी लेने के साथ ही आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मां रंजन ने अमृतपुर थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई।परिजनों के अनुसार राजन पुत्र सचिन, उम्र करीब 15 वर्ष, घर से दुकान जाने की बात कहकर निकला था। निर्धारित समय तक उसके दुकान पर नहीं पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने आसपास के स्थानों के साथ ही रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बालक के पिता सचिन ने बताया कि राजन कभी-कभार बिना बताए अपने ननिहाल हरदोई चला जाता था। इसी कारण परिजनों ने वहां भी संपर्क कर उसके पहुंचने की जानकारी की, लेकिन ननिहाल में भी उसके होने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मां रंजन ने बताया कि काफी तलाश के बाद भी जब बालक का कोई पता नहीं चला तो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने बालक के संबंध में परिजनों से आवश्यक जानकारी जुटाने के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि बालक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और बालक की तलाश के लिए प्रयास जारी हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]