फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना ने लखनऊ स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जिले में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनसरोकार के मुद्दों पर चर्चा हुई।मुलाकात के दौरान जिले की वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों के साथ ही संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं की क्षेत्रीय सक्रियता का उल्लेख होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “मुझे पता है, तुम लोग बहुत सक्रिय हो।” उनके इस कथन को कार्यकर्ताओं के लिए प्रोत्साहन के रूप में देखा गया।अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठनात्मक गतिविधियों को लगातार मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र में जनता के बीच सक्रिय रहकर पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की बात कही।इस अवसर पर शशांक सक्सेना के साथ गौरव सिंह ‘आजाद’ एवं यूसुफ अंसारी भी मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आगे भी जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
सपा सुप्रीमों से शशांक की शिष्टाचार मुलाकात, जिले की राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर जोर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



