फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नोएडा में हाल में हुए बस हादसे के बाद यात्री बसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यातायात पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। मंगलवार को थाना कादरी गेट क्षेत्र के आईटीआई चौराहा-सातनपुर मंडी रोड पर यातायात पुलिस ने दिल्ली और जयपुर मार्ग पर संचालित डबल डेकर बसों समेत करीब एक दर्जन बसों की जांच की।टीएसआई सत्येंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ अभियान चलाकर बसों में अग्निशमन उपकरण, इमरजेंसी डोर, फास्टेड सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की। इस दौरान दो बसों में अनियमितताएं मिलने पर चालान की कार्रवाई की गई। टीएसआई ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाया जा रहा है। बस चालक, परिचालक और संचालकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सिंगल स्लीपर, सीटिंग अथवा डबल डेकर किसी भी श्रेणी की बस मानकों के विपरीत संचालित मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।अचानक हुई जांच से बस संचालकों और चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। यातायात पुलिस ने चालकों से नियमों का पालन करने और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।
नोएडा हादसे के बाद फिर जागी पुलिस, डबल डेकर समेत एक दर्जन बसों की जांच, दो बसों का चालान
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



