राजेपुर में गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

0
17

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) गणेश महोत्सव का समापन गुरुवार को धूमधाम से हुआ। इस अवसर पर कस्बे के बाजार में गणेश प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। कस्बे व आसपास के क्षेत्रों से भगवान गणेश, भोलेनाथ, हनुमान जी, मां दुर्गा और मां सरस्वती की एक दर्जन से अधिक झांकियां यात्रा में शामिल हुईं।विसर्जन यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर झांकियों का स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया। राजेपुर थाने के सामने थाना प्रभारी राजीव पांडेय और हल्का प्रभारी अरविंद अवस्थी ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर 151 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया।यात्रा में बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। विभिन्न मार्गों से होती हुई गणेश प्रतिमाएं पांचाल घाट पहुंचीं। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद गंगा में प्रतिमाओं का विसर्जन किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।इस दौरान ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, राहुल सिंह, हेमंत गुप्ता, आरजू, लल्ला भैया, रवि, मोनू और अजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही गणेश महोत्सव का विधिवत समापन हो गया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]