फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना कादरी गेट क्षेत्र के लाल दरवाजा स्थित सिग्नल लाइट के पास गुरुवार को नो एंट्री में वाहन निकालने को लेकर पीआरडी जवान और फल विक्रेता के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी और नोकझोंक होती रही। इसी दौरान फल विक्रेता द्वारा पीआरडी जवान पर रुपये लेकर नो एंट्री में वाहनों को निकलवाने का आरोप लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।फल विक्रेता का आरोप है कि नो एंट्री क्षेत्र से निकल रही एक पिकअप ने उसकी ठेली में टक्कर मार दी। इससे ठेली क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर रखे फल सड़क पर गिरकर खराब हो गए। विक्रेता के अनुसार, उसने पिकअप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि मौके पर तैनात पीआरडी जवान ने वाहन को वहां से जाने दिया। इस पर फल विक्रेता ने जवान पर वाहन चालक से रुपये लेने का आरोप लगाया।वहीं, पीआरडी जवान ने रुपये लेने के आरोपों को गलत बताया। उसका कहना है कि गणेश विसर्जन के दौरान मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए नो एंट्री में आए दूध के पिकअप वाहनों को वहां से हटाया गया था। जवान ने किसी भी वाहन चालक से रुपये लेने से इनकार किया।विवाद के दौरान मौके पर मौजूद कुछ दुकानदार भी पीआरडी जवान द्वारा रुपये लेकर वाहनों को नो एंट्री से निकलवाने की चर्चा करते नजर आए। हालांकि, रुपये लेने के लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। फिलहाल पुलिस स्तर पर मामले में लगाए गए आरोपों की जांच और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
नो-एंट्री में वाहन निकालने कों लेकर पीआरडी जवान से नोकझोंक
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



