बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की बनेगी कार्ययोजना, डीएम ने दिए निर्देश

0
18

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बरसात और बाढ़ के कारण जिले में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर चिन्हांकन कराने के निर्देश दिए।बैठक में लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, मंडी परिषद, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के अंतर्गत आने वाली सड़कों की स्थिति की जानकारी दी।डीएम ने कहा कि बाढ़ और बरसात से क्षतिग्रस्त सड़कों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर विभागवार कार्ययोजना तैयार की जाए और उसे समय से शासन को भेजा जाए। बजट आवंटित होते ही मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू कर निर्धारित समय में पूरा कराया जाए।उन्होंने सड़क मरम्मत में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए। डीएम ने कहा कि जिले में आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]