फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला लोहिया अस्पताल से पहुंची स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम ने शिविर में रक्तदान कराया। इस दौरान 10 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।शिविर का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख डॉ. पल्लव सोमवंशी ने किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए लोगों को जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान करने के प्रति जागरूक किया।इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मानसिंह राजपूत, डॉ. प्रमित राजपूत, चीफ फार्मासिस्ट बीके मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह सोमवंशी, सौरभ सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



