फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मोहल्ला अढ़तियान स्थित मेला श्री बड़े बूढ़े हनुमान जी महाराज मंदिर में वार्षिक उत्सव एवं बुड्ढवा मंगल का पांच दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार 18 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है। यह उत्सव मंगलवार 22 सितंबर तक चलेगा।मंदिर के महंत पं. दीपक औदिच्य ने बताया कि सभी भक्तजनों के सहयोग से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है 18 सितंबर शुक्रवार को श्री रामचरित मानस पाठ प्रारम्भ होगा, 19 सितंबर शनिवार को श्री राम राज्याभिषेक (राजगद्दी), 20 सितंबर रविवार को हवन एवं विशाल भण्डारा, 21 सितंबर सोमवार को सुन्दरकाण्ड पाठ और 22 सितंबर मंगलवार को बुड्ढवा मंगल का मुख्य आयोजन होगा।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



