फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल पांचाल घाट के विकास की दिशा में एक और कदम बढ़ा है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से पांचाल घाट पर करीब 4 करोड़ 91 लाख 55 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। परियोजना का क्रियान्वयन उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा कराया जाएगा। परियोजना के शुभारंभ के लिए पांचाल घाट पर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने विधि-विधान से भूमि पूजन किया। इस दौरान परियोजना प्रबंधक सी.के. चतुर्वेदी ने प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी।पर्यटन विकास परियोजना के तहत पांचाल घाट पर गेटवे, बहुउद्देशीय सभागार, शौचालय ब्लॉक, चेंजिंग रूम, मदर फीडिंग रूम, स्मृति वस्तु एवं पोर्टेबल दुकानें, सोलर लाइट, पर्यटक बेंच, पेयजल व्यवस्था और पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके साथ ही इंटरलॉकिंग, पाव्ड एरिया, उद्यान विकास, पेड़ एवं प्रतिमा पेडेस्टल, चेन फेंसिंग तथा इंटरप्रिटेशन वॉल और वॉल म्यूरल का भी निर्माण कराया जाएगा।अधिकारियों के अनुसार परियोजना पूरी होने के बाद पांचाल घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही घाट क्षेत्र में धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने परियोजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पांचाल घाट के विकास से जिले के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल को पर्यटन की दृष्टि से नई सुविधाएं मिलेंगी।
पांचाल घाट के पर्यटन विकास को मिलेगी मेजर रफ्तार, 4.92 करोड़ से होंगे विकास
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



