फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तहसील सदर बार एसोसिएशन के चुनाव में बुधवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद शाम को परिणाम घोषित किए गए। सचिव पद पर ओम प्रकाश दुबे उर्फ ओमू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रविनेश यादव को दो मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने एक-दूसरे को बधाई देकर जश्न मनाया।सचिव पद के चुनाव में ओम प्रकाश दुबे उर्फ ओमू को 52 मत प्राप्त हुए, जबकि रविनेश यादव को 50 मत मिले। इस तरह ओम प्रकाश दुबे ने दो मतों के अंतर से जीत हासिल की।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजीव यादव निर्वाचित हुए। उन्हें 56 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जगवीर कुशवाह को 43 मत प्राप्त हुए।कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर होशियार सिंह राजपूत ने जीत दर्ज की। उन्हें 55 मत मिले, जबकि विकास सक्सेना को 47 मत प्राप्त हुए।संयुक्त सचिव पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। इसमें हेमराज सिंह राजपूत ने सर्वाधिक 51 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। अतुल शाक्य को 28 तथा अमित यादव को 22 मत मिले।कोषाध्यक्ष पद पर राजेश वर्मा निर्वाचित हुए। उन्हें 59 मत मिले, जबकि सुनील सक्सेना को 43 मत प्राप्त हुए।इसके अलावा अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। सदस्य पद पर राघव शुक्ला, अरविंद कुमार, अभिनय गुप्ता, रुकमंगल सिंह, सुधीर सक्सेना, मनोज यादव और सर्वेश कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।सचिव पद पर ओम प्रकाश दुबे उर्फ ओमू के निर्वाचित होने पर अतुल मिश्रा, देव प्रकाश अवस्थी, विपिन यादव, जुगुल किशोर मिश्रा, रामवीर शुक्ला, कुलदीप गंगवार आदि अधिवक्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।चुनाव समिति के अधिकारी देव प्रकाश अवस्थी, उमाशंकर कटियार, संजीव शाक्य, राहुल दीक्षित और अनीस सिंह ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने में सहयोग के लिए सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।
तहसील सदर बार एसोसिएशन चुनाव में ओम प्रकाश दुबे सचिव निर्वाचित
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



