फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने मंगलवार दोपहर लाल गेट-ठंडी सड़क मार्ग पर अभियान चलाया। सड़क किनारे आड़े-तिरछे टेंपो खड़े कर सवारियां भरने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस को कार्रवाई करता देख कई चालक अपने वाहन लेकर मौके से भाग खड़े हुए। इस दौरान कई वाहनों के चालान भी किए गए।लाल गेट स्थित एक
मॉल के सामने सड़क किनारे बड़ी संख्या में टेंपो खड़े होकर सवारियां भरते हैं। नवाबगंज, शमसाबाद और कायमगंज की ओर जाने वाले टेंपो भी इसी स्थान पर रुककर सवारियां बैठाते हैं। इससे सड़क पर यातायात प्रभावित होने के साथ ही आए दिन जाम की स्थिति बनती है। राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।स्थानीय लोगों के अनुसार, मॉल के सामने संचालित इस कथित टेंपो स्टैंड को लेकर अवैध वसूली की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा टेंपो चालकों से नंबर लगाने के नाम पर रुपये लिए जाते हैं। रुपये के लेनदेन को लेकर टेंपो चालकों और संबंधित लोगों के बीच विवाद होने की बातें भी सामने आती रही हैं।मंगलवार को मार्ग पर यातायात प्रभावित होने की सूचना पर यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। सड़क किनारे खड़े टेंपो और अन्य वाहनों को हटवाने के साथ चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही टेंपो चालकों में अफरा-तफरी मच गई और कई चालक वाहन लेकर मौके से निकल गए।हालांकि पुलिस टीम के जाने के कुछ समय बाद सड़क किनारे फिर वाहन खड़े होने लगे। इससे अभियान की स्थायित्व को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि लाल गेट पर सड़क किनारे टेंपो खड़े होने की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो यातायात व्यवस्था दोबारा प्रभावित होती रहेगी।
अवैध टेंपो स्टैंड पर यातायात पुलिस का चला चाबुक
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



