मदनपुर और राजपूताना चौकी प्रभारियों का हुआ आपसी स्थानांतरण, पुलिस महकमे में बदलाव

0
228

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले की पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने दो चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी ने प्रभारी चौकी मदनपुर उप निरीक्षक जसवीर सिंह और राजपूताना चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुनील कुमार गोयल का आपस में स्थानांतरण कर दिया है। स्थानांतरण आदेश के तहत मदनपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जसवीर सिंह को अब राजपूताना चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राजपूताना चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुनील कुमार गोयल को मदनपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदलने के बाद संबंधित क्षेत्रों में पुलिस की कार्यप्रणाली में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।एसपी आरती सिंह द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती में समय-समय पर किए जा रहे बदलाव का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध नियंत्रण और आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को प्रभावी बनाना है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]