फर्रुखाबाद:(शमशाबाद संवाददाता) कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के शमशाबाद मंडल की ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर कार्यशाला इमादपुर स्थित बरात घर में आयोजित की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आदेश शाक्य ने की। कार्यशाला का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन के साथ हुआ।मुख्य अतिथि एवं मंडल प्रभारी विकास पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से सेवा, संपर्क और संगठन विस्तार को गति देने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने
कार्यकर्ताओं से कहा कि अभियान के दौरान आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर कार्यक्रमों को सफल बनाएं। प्रत्येक कार्यक्रम की रिपोर्टिंग सरल एप पर अनिवार्य रूप से करने के निर्देश भी दिए।विकास पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन और समाज की सेवा में जुटें। उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत के लिए अभी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर काम करने का आह्वान किया।कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री राजीव राजपूत ने किया। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बीके गंगवार, पूर्व जिला महामंत्री सुनील रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामलखन राजपूत, जिला पंचायत सदस्य कुँवरजीत सिंह, सुभाष वर्मा, घनपाल सिंह, जय सिंह शाक्य, अवधेश राजपूत रहे।
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



