फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) थाना क्षेत्र के पोरीखेड़ा गांव में पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक पीड़ित परिवार ने पुलिस पर उन्हें घर से बाहर निकलने से रोकने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि वह अपने बच्चे को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने फर्रुखाबाद जा रहा था।पीड़ित परिवार के मुताबिक, इसी दौरान जहानगंज थाना प्रभारी पूनम अवस्थी पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंचीं। आरोप है कि पुलिस ने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया। परिवार ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलने पर बिप्लब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री रविकांत गुप्ता, नगर महामंत्री विवेक कुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, पंकज गुप्ता, सत्यवीर सिंह और जैकी गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी पोरीखेड़ा गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली तथा न्याय दिलाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।घटना के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने जा रहे परिवार को घर से निकलने से रोकने की स्थिति क्यों बनी और पुलिस पर लगाए गए मारपीट के आरोपों की वास्तविकता क्या है। हालांकि, पुलिस पर लगाए गए मारपीट और घर से बाहर निकलने से रोकने के आरोप पीड़ित परिवार के कथन पर आधारित हैं। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
जहानगंज में पीड़ित परिवार को घर से निकलने से रोकने व पुलिस पर मारपीट का आरोप
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



