फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तहसील सदर जिला फर्रुखाबाद अधिवक्ता महासभा के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी एडवोकेट तथा सदस्य प्रद्युम्न गुप्ता एडवोकेट और प्रवीन चंद्र सक्सेना एडवोकेट के समक्ष विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।नामांकन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए योगेश चंद्र दीक्षित ने
नामांकन दाखिल किया। वहीं महासचिव पद के लिए ध्रुव प्रकाश सक्सेना और जनार्दन दत्त राजपूत ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष पद पर संजय चावला, संयुक्त सचिव पद पर उमाशंकर सक्सेना, कोषाध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार सक्सेना तथा ऑडिटर पद के लिए राकेश सक्सेना ने नामांकन दाखिल किया।नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही तहसील परिसर में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी अधिवक्ताओं ने अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए साथी अधिवक्ताओं से संपर्क शुरू कर दिया है।
तहसील सदर अधिवक्ता महासभा चुनाव में नामांकन दाखिल, महासचिव पद पर दो प्रत्याशी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



