तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में पहले दिन 20 अधिवक्ताओं ने खरीदे नामांकन पर्चे

0
16

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तहसील सदर बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार को चुनावी कार्यक्रम के पहले दिन नामांकन प्रक्रिया के तहत 20 प्रत्याशी अधिवक्ताओं ने पर्चे खरीदे। पर्चा बिक्री शुरू होते ही कचहरी परिसर में चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया।पूर्व घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार एल्डर्स कमेटी एवं चुनाव समिति के अधिकारी उमाशंकर कटियार से प्रत्याशी अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। पर्चे खरीदने के साथ ही संभावित प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ अधिवक्ताओं से संपर्क और चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।पहले दिन पर्चा खरीदने वालों में ओम प्रकाश दुबे उर्फ ओमू, रामेन्द्र कटियार, हेमराज सिंह राजपूत, विकास सक्सेना, रविनेश चंद्र यादव, सतेंद्र शाक्य, राजीव चौहान, अतुल शाक्य, अभिनय गुप्ता, राघव शुक्ला और सुधीर सक्सेना सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ ही विभिन्न पदों को लेकर प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने लगी है। समर्थकों के साथ बैठक और व्यक्तिगत संपर्क का दौर भी शुरू हो गया है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]