संगठन सृजन अभियान में कांग्रेस ने कसी कमर, खड़गे के अपमान के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

0
35

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला कांग्रेस कार्यालय नगला दीना, फतेहगढ़ में सोमवार को संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला देवी ने की। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव एवं पूर्व विधायक कुणाल चौधरी रहे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर चर्चा की गई। एआईसीसी सचिव कुणाल चौधरी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी चुनाव के मद्देनजर आपसी समन्वय के साथ पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय नगला दीना, फतेहगढ़ से जेएनवी रोड स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने घटना पर आक्रोश जताते हुए विरोध दर्ज कराया।कैंडल मार्च में पर्यवेक्षक अजय दुबे, निवर्तमान प्रदेश महासचिव कौशलेंद्र यादव, निवर्तमान प्रदेश सचिव मनीष द्विवेदी, निवर्तमान प्रदेश सचिव अर्चना राठौर, जिला अध्यक्ष शकुंतला देवी, वरिष्ठ कांग्रेसी उजैर , पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल मिश्रा, शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, बरेली पर्यवेक्षक शिवाशीष तिवारी, अमृतपुर के पूर्व प्रत्याशी शुभम तिवारी, अरुण अग्निहोत्री, अनवर सादात, हिलाल शफीकी, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया अर्चित कश्यप रहे |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]