टेंपो में महिला का पर्स चोरी, जेवरात और नकदी ले गए चोर

0
30

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) ससुराल से इटावा काम करने जा रही महिला का टेंपो में अज्ञात महिलाओं ने पर्स चोरी कर लिया। पर्स में चांदी की पायल, सोने के झाले, चांदी की तोड़ियां और एक हजार रुपये की नकदी रखी थी। घटना के बाद महिला ने मोहम्मदाबाद कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।सिमतुईया निवासी सरिता देवी पत्नी अवधेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 30 अगस्त को मोहम्मदाबाद चौराहे से टेंपो में बैठकर इटावा के वेवर जा रही थी। रास्ते में दो अज्ञात महिलाएं भी टेंपो में सवार हुईं और मदनपुर से पहले उतर गईं।सरिता के अनुसार वेवर पहुंचने पर जब उसने टेंपो चालक को किराया देने के लिए अपने पर्स से रुपये निकालने का प्रयास किया तो पर्स गायब मिला। पर्स में एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी सोने के झाले, एक जोड़ी चांदी की तोड़ियां और एक हजार रुपये नकद रखे थे।महिला ने आशंका जताई कि टेंपो में सवार अज्ञात महिलाओं ने पर्स चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उसने मोहम्मदाबाद कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी और क्षेत्राधिकारी अमोद सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए मदनपुर चौकी प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]