फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरों) जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने रविवार को जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने महिला वार्ड, शिशु वार्ड एवं एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण कर चिकित्सकों और संबंधित अधिकारियों से मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पीडियाट्रिक वार्ड में स्थापना से संबंधित पदों पर आवश्यक तैनाती के लिए शासन को तत्काल मांग पत्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से तैनाती होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में महिला अस्पताल में तैनात पीडियाट्रिशियन स्टाफ का सहयोग लिया जाए, ताकि नवजात एवं बच्चों के उपचार में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।एसएनसीयू वार्ड के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि विवेकाधीन कोष से एसएनसीयू के लिए आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाए, जिससे गंभीर नवजात शिशुओं को समय से बेहतर उपचार मिल सके।डीएम ने ऑपरेशन थिएटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा एवं पारदर्शिता के लिए
ऑपरेशन थिएटर के बाहर रोस्टर के अनुसार सर्जरी करने वाले चिकित्सकों की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को संबंधित चिकित्सक की जानकारी आसानी से मिल सके।जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति तथा मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
जिला महिला चिकित्सालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



