एशियन चार केंद्रों पर होगी सामान्य ज्ञान परीक्षा, विजेता छात्र को मिलेगी साइकिल

0
42

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संचालित एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट की सामान्य ज्ञान परीक्षा 23 अगस्त को चार केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सीनियर और जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।इंस्टीट्यूट के निदेशक सुरेंद्र पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्याम नगर, एसआरआरएस इंटर कॉलेज राजपुर, अवंती बाई पब्लिक इंटर कॉलेज भरगवां, शाहजहांपुर तथा मौलाना आजाद इंटर कॉलेज कमालगंज में आयोजित होगी।जूनियर वर्ग की परीक्षा सुबह नौ से 10 बजे तक होगी। इसमें कक्षा छह से नौ तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। वहीं सीनियर वर्ग की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जिसमें कक्षा 10 एवं उससे ऊपर के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।परीक्षा में विजयी छात्रों को मेगा पुरस्कार के रूप में साइकिल प्रदान की जाएगी। इसके अलावा प्रथम पुरस्कार में मिक्सी, द्वितीय पुरस्कार में इलेक्ट्रिक केटल तथा सांत्वना पुरस्कार के रूप में दीवार घड़ी समेत अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतिभागी छात्रों को 10 से 50 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]