मोहम्मदाबाद में 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

0
58

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 24 लाख रुपये बरामद किए हैं। मामले में एक आरोपी अभी फरार बताया गया है। एसपी आरती सिंह नें पुलिस लाइन सभागार में बताया की कोतवाली मोहम्मदाबाद में दर्ज लूट के मुकदमा की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए शिव कुमार, विशाल उर्फ सीटू और उमेश उर्फ ततैया को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। 19 अगस्त को दर्ज हुई थी लूट की रिपोर्ट पुलिस के मुताबिक, वृंदावन जनपद मथुरा निवासी नवीन कुमार अग्रवाल ने तहरीर देकर बताया था कि मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाश उनकी फर्म के कर्मचारियों से बैग लूटकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर मोहम्मदाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।पूछताछ में आरोपी शिव कुमार ने पुलिस को बताया कि वह जीबीए स्टील लिमिटेड, शिकोहाबाद में चालक है और फर्म के कर्मचारी संदीप गौतम के साथ रुपये लाने-ले जाने का काम करता था। उसे जानकारी थी कि 18 अगस्त को संदीप फर्रुखाबाद से रुपये लेकर जाने वाला है। इसके बाद उसने अपने भाई कुंवर बहादुर उर्फ सोनू तथा साथियों विशाल उर्फ सीटू और उमेश उर्फ ततैया के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने खाटू श्याम मंदिर के पास बेवर रोड पर सुनसान स्थान पर वाहन रुकवाया और तमंचा दिखाकर रुपये से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद बैग को वीरपुर गांव के पास झाड़ियों में छिपा दिया गया। अगले दिन आरोपी रुपये निकालने पहुंचे और बरामद रकम को आपस में बांट लिया। तीन आरोपियों से 24 लाख रुपये बरामद पुलिस ने शिव कुमार के कब्जे से 9.75 लाख रुपये, विशाल उर्फ सीटू से 8.25 लाख रुपये और उमेश उर्फ ततैया से 6 लाख रुपये बरामद किए। उमेश के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी मिली, जिसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया है। वहीं आरोपी कुंवर बहादुर उर्फ सोनू करीब 6 लाख रुपये लेकर फरार बताया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में शिव कुमार निवासी ग्राम कल्हौर पछाह थाना घिरोर, विशाल उर्फ सीटू निवासी ग्राम कल्हौर पछाह थाना घिरोर तथा उमेश उर्फ ततैया निवासी ग्राम कल्हौर पछाह थाना घिरोर, जनपद मैनपुरी शामिल हैं। एसपी आरती सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी और बरामदगी में कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, सीओ आमोद कुमार सिंह आदि रहे |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]