सांड से टकराई डायल-112 की गाड़ी, तीन पुलिसकर्मी घायल

0
31

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना राजेपुर क्षेत्र में गुरुवार रात करीब दो बजे पूर्वी गोटिया के पास सड़क पर अचानक आए सांड से डायल-112 पुलिस वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाढ़ के पानी से भरी खाई में पलट गया। हादसे में वाहन सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक डायल-112 की गाड़ी संख्या 5604 कुतलूपुर गांव में विवाद की सूचना पर पहुंची थी। कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिसकर्मी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पूर्वी गोटिया के पास अचानक सांड सड़क पर आ गया। पुलिस वाहन उससे जा टकराया और टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।हादसे में दीवान 40 वर्षीय राजकुमार, सिपाही 30 वर्षीय सुमित और सिपाही 30 वर्षीय ओमवीर घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व तीनों घायलों को तत्काल राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]