विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस

0
33

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारत विभाजन दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान ने विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और उसके दौरान देशवासियों को झेलनी पड़ी पीड़ा, विस्थापन व संघर्ष को याद किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें इतिहास की उन घटनाओं को याद करने का अवसर देता है, जिनसे देश और समाज ने गहरी पीड़ा झेली। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि 15 अगस्त को देश आजादी का पर्व मनाता है, जबकि 14 अगस्त देश के विभाजन की पीड़ा को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि विभाजन के कारण देश को विस्थापन, हिंसा और गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर भाजपा कार्यालय से आवास विकास तिराहे स्थित लोहिया मूर्ति तक मौन जुलूस निकाला।कार्यक्रम में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर सहित पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष अभिषेक वाथम ने किया।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]