करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, बकरी भी मरी

0
200

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदबाद संवाददाता) थाना क्षेत्र के गांव खिमसेपुर में शुक्रवार को बारिश के दौरान घर के बाहर बंधी बकरी को बचाने के प्रयास में 57 वर्षीय मजदूर फूल सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे में बकरी की भी मौके पर ही मौत हो गई।गांव निवासी जयवीर की बकरी घर के बाहर बंधी थी। हल्की बारिश के दौरान केबल में करंट उतर आने से बकरी उसकी चपेट में आ गई। पड़ोस में बैठे जयवीर के भाई फूल सिंह बकरी को बचाने पहुंचे, तभी उन्हें भी करंट लग गया। करंट लगने से फूल सिंह और बकरी की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद जयवीर ने लाइनमैन को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। फूल सिंह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी पत्नी की करीब चार वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। उनके दो पुत्र विपिन कुमार और रवि कुमार हैं। हादसे के समय विपिन कुमार किसी काम से कानपुर गया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरोगा बलवीर सिंह की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]