बीजेपी नें तिरंगा यात्रा निकाल दिया राष्ट्र भक्ति का संदेश

0
15

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को हर घर तिरंगा तहत शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने रेलवे रोड स्थित पटेल पार्क पहुंचकर यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व उन्होंने कवयित्री डॉ. महादेवी वर्मा एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया।शहर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रातिरंगा यात्रा पटेल पार्क से रेलवे रोड, चौक होते हुए लाल गेट तक पहुंची। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाए। यात्रा के दौरान शहर देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि जिले के सभी 18 मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। गुरुवार की यात्रा सभी मंडलों एवं विधानसभाओं की सामूहिक यात्रा थी, जिसमें प्रभारी मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।एकता और अखंडता का संदेशफतेहचंद वर्मा ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक संगठनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यात्रा का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता, अखंडता और संप्रभुता की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कुलदीप भंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, विधायक सुशील शाक्य, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, गोपाल राठौर, जितेंद्र सिंह, अनुराग दुबे, शिवांग रस्तोगी, बबिता पाठक, विक्रांत तिवारी, वीरेंद्र सिंह राठौर, डॉ. उदय प्रताप सिंह, नितिन प्रताप सिंह, अनुराग सिंह, सुबोध सिंह, रूपेश गुप्ता, दिनेश कटियार, विमल कटियार, भास्कर दत्त द्विवेदी, कृष्ण मुरारी राजपूत, अभिषेक बाथम, अभिषेक बाजपेई, धर्मेंद्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]