फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने तहसील सदर के विकासखंड बढ़पुर के बाढ़ प्रभावित ग्राम दिलीप की मड़ैया एवं धौली की मड़ैया का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य आवश्यक राहत
सामग्री समय से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीणों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को कुक्ड फूड वितरित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ के तेज बहाव के कारण जिन ग्रामीणों के आवागमन के
रास्ते कट गए हैं, उन्हें शासन द्वारा निर्धारित सहायता राशि तत्काल उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराई जाए। साथ ही कटाव के कारण जिन ग्रामीणों के आशियाने नष्ट हो गए हैं, उनकी सूची तैयार कर आवासीय पट्टे निर्गत करने के लिए पत्रावली तैयार करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। किसी भी प्रभावित परिवार को आवश्यक राहत एवं सहायता से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, तहसीलदार सदर विक्रम सिंह चौहान सहित राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे जिलाधिकारी, राहत कार्यों का लिया जायजा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



