फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मामूली कहासुनी में पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी फरारफर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना क्षेत्र के देवरामपुर गांव में मंगलवार देर रात मामूली कहासुनी के बाद पति ने पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे तो घर में चीख-पुकार
मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कासगंज जिले के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के नगला कोठी निवासी भानु प्रताप पुत्र नेम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन मीरा देवी उर्फ रीना की शादी करीब 14 वर्ष पहले देवरामपुर निवासी शनि वर्मा पुत्र
गंगाराम से हुई थी। दंपती के चार बच्चे दुर्गा, राम, श्याम और खुशी हैं।भानु प्रताप के अनुसार शनि मजदूरी करता था और नशे का आदी था। मंगलवार रात करीब 11:45 बजे उसकी भांजी दुर्गा ने फोन कर बताया कि उसके पिता ने मां को मार दिया है। सूचना मिलते ही भानु प्रताप अपने स्वजन के साथ देवरामपुर पहुंचे। मीरा देवी की मौत की जानकारी
मिलते ही उसकी मां मोरश्री समेत परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है।
पत्नी की हत्या कर आरोपी फरार, सिर पर किया था हमला
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



