गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से केबल 5 सेमी. दूर

0
18

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग की ओर से 12 अगस्त को जारी बाढ़ नियंत्रण रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 8 बजे पांचालघाट स्थित लोहिया सेतु पर गंगा का जलस्तर 137.05 मीटर दर्ज किया गया। गंगा का चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर और खतरे का निशान 137.10 मीटर है। ऐसे में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से महज 5 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है।रिपोर्ट के मुताबिक नरौरा स्केपिंग से 1,24,173 क्यूसेक पानी गंगा नदी में छोड़ा गया है। वहीं रामगंगा नदी में खो बैराज से 470 क्यूसेक, हरौली बैराज से 207 क्यूसेक तथा रामनगर बैराज से 1,968 क्यूसेक, कुल 2,645 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जलस्तर में लगातार वृद्धि से गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन और सिंचाई विभाग की निगरानी बढ़ाई गई है। नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि जलस्तर खतरे के निशान को पार करने की स्थिति में समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जा सकें।

[adrotate banner="2"]