अमर शहीद क्रांतिकारी पं. राम नारायण आजाद का 80वां शहादत दिवस मनाया

0
26

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अमर शहीद क्रांतिकारी पंडित राम नारायण आजाद का 80वां शहादत दिवस मंगलवार, 11 अगस्त को साहिबगंज चौराहा स्थित उनके पुत्र बॉबी दुबे के आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में कानपुर से पहुंचे शहीद-ए-आजम भगत सिंह पार्टी के पदाधिकारियों के साथ ही क्रांतिकारी परिवारों से जुड़े लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में काकोरी ट्रेन एक्शन के नायक अमर शहीद पंडित रोशन सिंह के पुत्र प्रियांशु सिंह तथा क्रांतिकारी गया प्रसाद कटियार के पुत्र भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने पंडित राम नारायण आजाद के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद करते हुए उनके जीवन और बलिदान पर प्रकाश डाला। क्रांति कटियार ने कहा कि पंडित राम नारायण आजाद ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अन्य क्रांतिकारियों के साथ मिलकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलनों को गति दी। उनके संघर्ष से ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रांतिकारी गतिविधियों को मजबूती मिली। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए जेल की यातनाएं सहीं और अंततः राष्ट्र के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारियों का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को सदैव याद रखा जाना चाहिए।इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव, कांग्रेस नेता अनिल मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, सपा नेता सरल दुबे, विमलेश मिश्रा, आदित्य दीक्षित, भूपेंद्र सिंह, राजू भारद्वाज, क्रांति पाठक, अजय दुबे, रविशंकर चौहान, सुरेंद्र पांडेय, प्रांशु, कुलदीप गुप्ता, विकास पांडेय,क्रांति पाठक, सौरभ मिश्रा, साहिल रावत, विकास जैन, कुलभूषण श्रीवास्तव, रितेश शुक्ला, गिरीश चंद्र गुप्ता, शिवम दुबे, सुरेन्द्र पाण्डेय, डॉ. संजीव त्रिपाठी, ऋषिकान्त मिश्रा, धीरेन्द्र वर्मा, अमित कुमार, दिनेश मिश्रा कल्लू मिश्रा, पंकज दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन वैभव सोमवंशी नें किया |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]