फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) थाना क्षेत्र के गांव खुड़ना वैध में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे एक युवक ने अपनी मां की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची बहन के साथ भी उसने मारपीट की। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार, गांव
खुड़ना वैध निवासी स्वर्गीय रामदुलारे राठौर की पत्नी मुन्नी देवी पर उनके पुत्र पंकज राठौर ने अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने ईंट से वार कर मां का सिर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मां को बचाने आई बहन सुषमा के साथ भी आरोपी ने मारपीट कर दी।घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी पंकज को पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद हाथ-पैर बांध दिए और सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पंकज पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका शहर के नेकपुर स्थित एक मनोरोग चिकित्सक से इलाज चल रहा था।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे ने ईंट से कूंचकर मां की हत्या, बहन को भी पीटा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



