फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सेंट्रल जेल चौराहे के पास वर्कशाप संचालक को तमंचा दिखाकर धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। घटना के बावजूद तीन दिन गुजर गये अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। ना ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ सका है | फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सेंट्रल जेल चौराहा निवासी वर्कशाप संचालक अंशुल मिश्रा मंगलवार शाम घर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और अंशुल पर तमंचा तानकर धमकी दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस दौरान फायरिंग भी की गई। मामले में उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद भी मुकदमा दर्ज न होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कोतवाली प्रभारी मुन्नालाल ने बताया कि तहरीर मिली है पुलिस जाँच कर रही है | हालांकि तमंचा तानने की घटना सामने आई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाही की जाएगी।
वर्कशाप संचालक पर तमंचा तानने का वीडियो वायरल, आरोपी की तलाश
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



