जमीन के विवाद में हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0
378

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना कमालगंज पुलिस ने जमीन के विवाद में हुई हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि बेची गई जमीन को लेकर हुए विवाद में हरनाम सिंह उर्फ पप्पू की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को छिपाने की नीयत से धीरजपुर और सवासी गांव के बीच खेतों में फेंक दिया गया। तहरीर के आधार पर थाना कमालगंज में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी कैलाश चन्द्र शर्मा निवासी ग्राम सवासी तथा नीलेन्द्र उर्फ नारद निवासी धीरजपुर, थाना कमालगंज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब चार-पांच वर्ष पहले कैलाश चन्द्र शर्मा ने अपनी छह बिस्वा जमीन हरनाम सिंह को बेच दी थी। जमीन की कीमत बढ़ने के बाद वह उसे वापस लेना चाहता था, जिससे दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में दोनों ने मिलकर हरनाम सिंह की डंडों से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद शव को रास्ते के किनारे फेंक दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार नें बताया की आरोपियों की गिरफ्तारी की गयीं है |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]